big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

रसड़ा से उमाशंकर सिंह तीसरी बार होंगे उम्मीदवार

बलिया के सातों सीटों पर बसपा ने घोषित किया उम्मीदवार

R News Manch

बलियाः यूपी विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में बलिया जनपद के सभी सात सीटों पर 3 मार्च को मतदान होना है। 4 फरवरी से यहां नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जबकि 5 फरवरी को बसपा ने जनपद के सभी सात विधानसभा सीटों से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। बसपा ने रसड़ा से उमाशंकर सिंह, बिल्थरारोड से प्रवीण प्रकाश, सिकंदरपुर से संजीव वर्मा, फेफना से कमलदेव सिंह यादव, बलिया सदर से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा, बांसडीह से मानती राजभर एवं बैरिया से अंगद मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है।


तीसरी बार बसपा से चुनाव लड़ेंगे उमाशंकर सिंह
बसपा के विधायक दल के नेता और दिग्गज बसपाई रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह बसपा से तीसरी बार विधानसभा चुनाव में है। वे इससे पूर्व लगातार 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत कर वर्तमान में विधायक है और तीसरी बार उनका राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है। उमाशंकर सिंह पर अपनी सीट बचाने के साथ ही बलिया जनपद में बसपा की साख बचाने का भी दारोमदार है।


बसपा से सभी का होगा पहला चुनाव
बसपा द्वारा बलिया जनपद में रसड़ा को छोड़ अन्य छ विधानसभा सीटों पर घोषित उम्मीदवार का बसपा से पहला चुनाव है। सभी बसपा के लिए नए चेहरे है। बिल्थरारोड के प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश 2012 के चुनाव में सुभासपा से चुनाव लड़ चुके है। जबकि बांसडीह प्रत्याशी मानती राजभर वार्ड सं. 13 से पूर्व में जिलापंचायत सदस्य रही है। बैरिया प्रत्याशी अंगद मिश्र फौजी रहे है। सिकंदरपुर प्रत्याशी संजीव वर्मा के चाचा केदार वर्मा बिल्थरारोड से 2007 में विधायक रहे है और 2002 में सिकंदरपुर से भाग्य आजमा चुके है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *