अन्यबलिया

ग्रापए के बैठक में बिल्थरारोड तहसील का हुआ पुनर्गठन

अनमोल आनंद बने जिला महामंत्री

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के मालीपुर स्थित एक भवन में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जहां ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता का संकल्प दोहराया गया। साथ ही बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार की मौजूदगी में बिल्थरारोड तहसील इकाई का पुनर्गठन किया गया और राजू राय को दोबारा तहसील अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अनमोल आनंद ने ग्रापए की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने जिला महामंत्री का कार्यभार सौपा। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने संगठन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन आज यूपी के सभी जनपदों के हर तहसील में इकाइयां मजबूती के साथ संचालित हो रही है। जिसके लगभग 15 हजार सदस्य हैं और एक परिवार की तरह कार्य कर रहे है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा एवं संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी पाण्डे ने किया। बैठक में जिला संरक्षक बसन्त पाण्डे, संस्थापक सदस्य डॉ. विनय कुमार सिंह, राजू राय, डॉ. विद्या भूषण मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *