अन्यबलियाराजनीति

बीजेपी के लिए ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने झोंकी ताकत

प्रमुख ने किया दावा, यूपी में तो आयेंगे योगी जी ही

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। सोमवार को ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने तिरनई खुर्द के प्रधान रमानंद राजभर के दरवाजे पर ग्रामिणों के बीच जनचैपाल लगाया और कहा कि यूपी में आयेंगे योगी जी ही। प्रदेश और क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धि और योजनाओं की भी जानकारी दी।

ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने यूपी में दोबारा योगी जी की सरकार बनाने और बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर भाजपा को जीताने के लिए सभी से एकजुटता बनाकर कमल को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान प्रधान विजय राजभर, प्रधान रमानंद राजभर, दीपक सिंह, डा. प्रवीण गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, दया राजभर, सुशील प्रजापति, उमाशंकर राजभर भी मौजूद रहे और सभी ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए गांव के एक एक वोट को भाजपा के पक्ष में सहेजने का संकल्प दोहराया। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने सोमवार को तिरनई खुर्द, मझौवां और चकिया गांव में जबरदस्त जनसंपर्क किया।

 

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *