अन्यउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने कहा झूठ बोलने वालों को दौड़ा रही जनता

जिलाध्यक्ष जितेंद्र भारती ने बेल्थरारोड में बसपाईयों दिया जीत का मंत्र

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा सीट के बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने कहा कि जनता झूठ बोलने वालों को दौड़ा रही है। हाथी अब हर सीट पर मजबूत है। बेल्थरारोड विधानसभा चुनाव में इस बार सभी का भ्रम टूट जायेगा और बेल्थरारोड में बसपा के हाथी के आगे सभी भौकाली कुचले जायेंगे। हाथी को देखकर झूठे वादे करने वाले भाग रहे है और जनता उन्हें दौड़ा रही है।


बाहरी नेता को नकार रही जनता
बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में वे एकलौते बिल्थरारोड के निवासी और बेल्थरारोड की जनता अपने बेटे को गले लगा रही है। जबकि अन्य दलों ने बाहरी नेताओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्हें जनता ने नकार दिया है। जिसके कारण इस बार हाथी सबसे ज्यादा मजबूत है और हाथी की चाल से सभी दल घबरा गए है।


बसपा जिलाध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र
बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र भारती ने बेल्थरारोड तीनमुहानी स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और हर बूथ जीतने की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा जीत के अतिविश्वास में भरोसा नहीं करती। हम जमीनी स्तर पर काम में भरोसा करते है। हर बूथ को जीतने से ही जीत संभव होगा। इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर मिली जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना है।


बड़ी संख्या में मौजूद रहे बसपा नेता
इसके पहले बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र भारती ने तीनमुहानी पर बसपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बसपा आजमगढ़ सेक्टर प्रभारी हीरामणी एवं विक्रमा मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा, असफाक हसन, सुबेदार भाई, सत्यप्रकाश जायसवाल, भोला राम, ईश्वरचंद्र भारती, चंद्रदेव राम, रामावतार राम समेत अनेक बसपा नेता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *