अन्यधार्मिकबलिया

भुजैनी गांव में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के पूर्णाहुति में जुटे श्रद्धालु

संतों को किया गया सम्मानित

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील के भुजैनी गांव में रविवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। जहां संतों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। पूर्णाहुति आचार्य पं. जयप्रकाश शुक्ल एवं स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी मौनी बाबा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। लोक कल्याण के लिए हुए विष्णु महायज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामिणों ने भी पूरे श्रद्धा के साथ भाग लिया और महायज्ञ को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग किया। समिति अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने महायज्ञ संपन्न होने पर सभी ग्रामिणों का आभार जताया। इस दौरान रमेश मौर्य, कैलाश मद्धेशिया, सदानंद मद्धेशिया, राजहंस, संजय, प्रेमयादव, शिवबालक, सुभाष राजभर, सोनू राजभर, देवेंद्र व रमाशंकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *