
बलियाः जनपद बलिया के उभांव पुलिस ने रविवार को नरही गांव में छापामारीकर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। उभांव थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एवं सीयर पुलिस चैकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार राजभर एवं अंकित राजभर उर्फ मोनू ग्राम नरही थाना उभांव निवासी है। जिन्हें पुलिस ने उसके आवास से ही दबोचा है। दोनों अभियुक्त् विगत 11 फरवरी की शाम नरही गांव में हुए जानलेवा मारपीट मामले में वांछित है।



