
बलियाः जनपद बलिया के सुखपुरा पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया। युवती ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाया था। मामले में युवती ने युवक पर घर में घुसकर जबरन मारपीट करने और छेड़खानी का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के भेज दिया।




