big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बेल्थरारोड में राजभर और दलित वोटों पर सबकी नजर

चुनावी जंग जीतने को हर तिकड़म लगा रहे दिग्गज

R News Manch

बलियाः विधानसभा चुनाव में बेल्थरारोड सीट की जंग जीतने को दिग्गज नेता हर तिकड़म लगाने में पूरी ताकत झोंक चुके है। चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों कम हो रही है, नेताओं की रफ्तार भी बढ़ गई है। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों हर प्रत्याशियों की नजर विशेषकर राजभर और दलित समाज के वोटरों पर टिकी है। बीजेपी से प्रत्याशी बने छट्ठू राम की निगाहें पार्टी के पारंपरिक वोट के साथ ही राजभर और दलित वोटों पर विशेष रुप से टिकी है। भाजपा हर वर्ग से वोट खींचने के लिए जान फूंक रहे है। वहीं सबसे ज्यादा मुश्किल सपा समर्थित सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम की बढ़ गई है। उन्हें अपने पारंपरिक राजभर वोट के साथ ही सपा के यादव, पिछड़ा वोटरों के सहेजने की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। बसपा अपने पारंपरिक दलित वोट के साथ ही अन्य वर्ग में सेंध लगाने की हर जुगत लगाने में लगा है। बसपा की निगाहें सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं पर टिकी है। जबकि सपा के गठबंधन से प्रत्याशी उतारे जाने के बाद मुसलमान वोटर भी फिलहाल भाजपा के खिलाफ मजबूत डाल की तलाश में लगे है। जबकि कांग्रेस के खेमे में जबरदस्त मायूसी है।

 

 

 

 

 

 

सीधी या त्रिकोणीय लड़ाई के आसार
बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में सपा अगर अपने पारंपरिक वोट को सहेजने में सफल रही तो निश्चय ही बेल्थरारोड में त्रिकोणीय लड़ाई की संभावना प्रबल होगी किंतु अगर सपा का पारंपरिक वोट को समेटेने में गठबंधन के प्रत्याशी कमजोर हुए तो यहां भाजपा बनाम बसपा की लड़ाई सीधी हो जायेगी। हालांकि फिलहाल यहां भाजपा सबसे ज्यादा मजबूत होने का दावा करती रही है। भाजपा यहां बीस हुई तो निश्चय ही भाजपा प्रत्याशी को लंबे समय से क्षेत्र में बने रहने और हर गांव में पैठ बनाने का लाभ मिलेगा। किंतु अगर बसपा की हाथी चाल भारी हुई तो यहां स्थानीय चेहरे को जनता का आशिर्वाद माना जायेगा। ऐसे में इस चुनाव में सबसे ज्यादा सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी की कड़ी परीक्षा होनी है।

बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से अब तक के विधायक–
1. 1951 रसड़ा पश्चिम – गंगा प्रसाद सिंह- कांग्रेस
2. 1957 रसड़ा – गंगा प्रसाद सिंह – कांग्रेस
3. 1962 सीयर – गंगा प्रसाद सिंह – कांग्रेस
4. 1967 सीयर – शिवलाल – समाजवादी सोशलिस्ट पार्टी
5. 1969 सीयर – बबन सिंह – निर्दल
6. 1974 सीयर – रफीउल्लाह – कांग्रेस
7. 1977 सीयर – रफीउल्लाह – जनता पार्टी
8. 1980 सीयर – बबन सिंह – कांग्रेस
9. 1985 सीयर – शारदानंद अंचल – लोकदल
10. 1989 सीयर – शारदानंद अंचल – जनता दल
11. 1991 सीयर – हरिनारायण राजभर – भाजपा
12. 1993 सीयर – शारदानंद अंचल – सपा
13. 1996 सीयर – हरिनारायण राजभर – भाजपा
14. 2002 सीयर – शारदानंद अंचल – सपा
15. 2007 सीयर – केदार प्रसाद वर्मा – बसपा
16. 2012 बेल्थरारोड(सु.)- गोरख पासवान – सपा
17. 2017 बेल्थरारोड(सु.)- धनंजय कन्नौजिया- भाजपा
18. 2022 बेल्थरारोड (सु.)- ——–


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *