उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

खत्म सा हो गया गोरख पासवान और धनंजय कन्नौजिया का राजनीतिक जादू

पूर्व और निवर्तमान विधायक पर बात भी नहीं कर रहे भाजपाई और सपाई

R News Manch

बलियाः बलिया जनपद के सभी विधानसभा सीटों पर जहां निवर्तमान और पूर्व विधायक 2022 के विधानसभा चुनाव मैदान में किसी न किसी रुप में सक्रिय है। वहीं बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर भाजपा के निवर्तमान विधायक धनंजय कन्नौजिया और सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान चुनावी जंग से पूरी तरह से गायब है। इस सीट पर दोनों दिग्गज नेताओं को अपने ही दल से जबरदस्त झटका मिला और उनका टिकट कट गया। जिसके कारण दोनों ही दिग्गज नेता और पूर्व विधायक वर्तमान चुनाव से पूरी तरह से किनारे हो गए है। टिकट कटने पर दोनों ही नेताओं ने अपने दल के प्रति निष्ठा दिखाते हुए बगावती तेवर नहीं दिखाएं किंतु वर्तमान चुनाव मैदान अपने दल के लिए दम दिखाते भी नहीं दिख रहे है। जो आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा और सपा खेमे में भी इनकी जिक्र न के बराबर है। मानो इनका राजनीतिक जादू पूरी तरह से खत्म सा हो गया है। जबकि 2012 में सपा के गोरख पासवान और 2017 में भाजपा के धनंजय कन्नौजिया को बेल्थरारोड से जबरदस्त रिकार्ड जनमत मिला था और पूरी जनता इनके पक्ष में झूम रही थी। किंतु इस बार समाजवादी गढ़ में सपा का यह सीट गठबंधन के सुभासपा के खाते में डाल दिया गया और सुभासपा से यहां हंसू राम को प्रत्याशी बना दिया गया। जबकि भाजपा ने भी अपने सीटिंग विधायक धनंजय कन्नौजिया का टिकट काट दिया और छट्ठू राम को मौका दिया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *