क्राइमबलियाराजनीति

संदिग्ध परिस्थिति युवती की मौत

मंदबुद्धि युवती ने खाया कीटनाशक

R News Manch

बलियाः संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लेने से सोमवार को 18 वर्षीय कुमारी ज्योति की मौत हो गई। मामला जनपद बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी गांव का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के समय कुमारी ज्योति पुत्री रामायण राजभर घर पर अकेली थी। उसकी मां खेत में काम करने के लिए बाहर गई थी। जबकि युवती के पिता गैर प्रांत में मजदूरी करते है। मृतका मंदबुद्धि की बताई जा रही है। जो घर में बैगन की फसल में डालने वाली कीटनाशक को खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों ने उसकी मां को सूचना दिया ओर तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *