big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बलिया में 37 नामांकन पत्र हुए खारिज

बलिया सदर, रसड़ा और बांसडीह से नौ-नौ, फेफना एवं बैरिया से दो-दो, बेल्थरा से एक और सिकंदरपुर से पांच का नामांकन रद्द

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सात विधानसभा क्षेत्र में 3 मार्च को मतदान होना है किंतु चुनाव मैदान में जाने से पहले नामांकन की परीक्षा में ही बलिया में कुल 37 नेता फेल हो गए और उनका नामांकन पत्र खारिज हो गया। इनमें आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम जदयू, शिवसेना के प्रत्याशी भी शामिल है। आम आदमी पार्टी के तो बलिया में बेल्थरारोड, फेफना और रसड़ा विधानसभा में तीन प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हो गया है। चुनाव अधिकारियों ने जनपद के बलिया सदर से 9, फेफना से 2, सिकन्दरपुर से 5, बैरिया से 2, बांसडीह से 9, बेल्थरा से एक और रसड़ा से नौ प्रत्याशियों के नामांकनपत्र में त्रुटि पाया है। जिसे खारिज कर दिया गया। जिससे सभी 37 प्रत्याशी चुनाव में जाने से पहले ही चुनाव मैदान से आउट हो गए।

कांग्रेस के बागी का भी नामांकन हुआ खारिज
बलिया जनपद के सिकंदरपुर और रसड़ा में कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज बागी बने प्रत्याशियों का नामांकन पत्र भी खारिज हो गया है। जबकि बेल्थरारोड के कांग्रेस के बागी उम्मीदवार का नामांकन बरकरार रह गया है।

बलिया सदर से इनका नामांकन हुआ खारिज
बलिया सदर से चुनाव में भाग्य आजमाने का प्रयास कर रहे बजरंगी- भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी, सुनील गुप्ता- निर्दल, धनजी पटेल- जेडीयू, तेजनारायण- निर्दल, विजेंदर- बहुजन मुक्ति पार्टी, नवीन- निर्दल, विजय कन्नौजिया- निर्दल, मंटू- निर्दल और आशीष- शिवसेना का नामांकन पत्र खारिज हो गया है।

फेफना से दो का नामांकनपत्र हुआ खारिज
फेफना विधानसभा से एआईएमआईएम के प्रत्याशी मो. महताब और और आप उम्मीदवर लक्ष्मण सिंह का भी नामांकनपत्र रद्द हो गया है।

सिकन्दरपुर विधानसभा से पांच का नामांकनपत्र हुआ रद्द
सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भरत चैहान- रिपब्लिकन सेना, भागमनी- विकासशील इंसान पार्टी, अजय बहादुर- जनसत्ता पार्टी (लोकतांत्रिक), छट्ठू प्रसाद साहू- राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, मो. जफर अली- भारतीय जन नायक पार्टी का नामांकन रद्द हुआ है।

बैरिया से भी दो हुए आउट
बैरिया विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव में जाने से पहले ही अवधेश उपाध्याय- निर्दल और बसंती- निर्दल का नामांकन पत्र में त्रुटि होने के कारण निरस्त कर दिया गया और दोनों उम्मीदवार चुनाव मैदान से आउट हो गए।

बांसडीह से नौ उम्मीदवार अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से अच्छेलाल- वंचित समाज पार्टी, छट्ठू प्रसाद साहू- राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, मुन्ना प्रसाद- भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी, कंचन- निर्दल, पदुम- निर्दल, प्रमोद- निर्दल, सुनैना देवी- निर्दल, हरेंद्र- निर्दल, हृदयानंद- निर्दल का भी नामांकन पत्र रद्द हो गया है। जिसके कारण अब ये इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

बेल्थरारोड सुरक्षित से आप प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द
बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दयानंद राम का पर्चा खारिज हो गया है। जिसके कारण ये चुनाव मैदान से बाहर हो गए है।

रसड़ा से नौ का नामांकन हुआ खारिज
रसड़ा विधानसभा सीट से श्रीपति पाल- राष्ट्र उदय पार्टी, वीरेंद्र- राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी, रामाश्रय चैरसिया- निर्दलीय, विजय- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), देवेंद्र- निर्दलीय, सरोज देवी- समझदार पार्टी, जय बहादुर- जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी), सुधाकर- आम आदमी पार्टी और रामाशंकर- रिपब्लिक सेना का नामांकन पत्र भी खारिज हो गया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *