big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बलिया में योगी सरकार के मंत्री को पूर्व विधायक ने बताया तस्कर

फेफना विधानसभा में छिड़ा सियासी घमासान

R News Manch

प्रस्तुति- विवेक जायसवाल

बलियाः फेफना विधानसभा क्षेत्र में सियासी घमासान चरम पर है। सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जबरदस्त हमला किया है। पूर्व विधायक ने संग्राम सिंह यादव ने फेफना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी पर शराब, बालू और खाद की तस्करी का आरोप लगाया है। कहा कि सपा सरकार बनते ही योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी के हर कुकर्म की जांच होगी। इन्होंने फेफना की जनता को बिकाऊ कहा है, जिन्हें जनता नहीं भुलेगी और फेफना विधानसभा के साथ ही पूरे प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा। संग्राम सिंह यादव ने मंत्री उपेंद्र तिवारी पर योगी सरकार में भ्रष्टाचार से कमाएं गए पैसा का घमंड होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपेंद्र तिवारी ने फेफना की जनता का अपमान किया है। उन्हें पैसे का घमंड हो गया। वे फेफना का एक-एक वोट को खरीदने का दावा कर रहे है। उन्हें नहीं पता कि फेफना की जनता बिकाऊ नहीं है। जनता के बीच वे पांच वर्ष पहले कटोरा लेकर वोट की भीख मांगने आएं थे और अब जनता से वोट खरीदने की बात कह रहे है। ऐसे भ्रष्टाचारी को जनता इस बार सबक सिखायेगी और सपा सरकार बनते ही इनके हर भ्रष्टाचार का हिसाब लिया जायेगा।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *