big breakingक्राइमबलिया

बलिया में विधानसभा चुनाव में धनबल का खेल जारी, मिले और 20 लाख

नगरा पुलिस ने मालीपुर के पास लग्जरी गाड़ी से पकड़े 20 लाख नगद

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सात विधानसभा क्षेत्र में जारी चुनावी जंग में दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी नैया पार करने के लिए यहां धनबल का भी जबरदस्त खेल जारी है। शनिवार को बलिया के नगरा पुलिस ने भी 20 लाख रुपया नगद बरामद किया। पुलिस द्वारा बलिया में लगातार संदिग्ध नगद राशि की बरामदगी जारी है। नगरा थानाध्यक्ष संजय सरोज ने मालीपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी चारपहिया गाड़ी से 20 लाख रुपया नगद बरामद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस देर रात तक उक्त पैसे को लेकर छानबीन करती रही। हालांकि मालीपुर के पास बरामद नगदी की रकम और बड़ी होने की भी आशंका जताई जा रही है। जबकि नगरा थानाध्यक्ष संजय सरोज ने मौके से 20 लाख रुपया बरामद होने की पुष्टि की। बेल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर मालीपुर के पास नगद पैसा बरामदगी को लेकर राजनीतिक गलियारे में जबरदस्त खलबली मची हुई है। बरामद पैसा किसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी से जुड़ा है, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। जबकि पुलिस प्रशासन इस संदर्भ में कुछ भी कहने से बच रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *