big breakingबलियाराजनीति

बलिया में भाजपा के दोनों मंत्री चल रहे पीछे

बलिया सदर, बेल्थरारोड में भाजपा आगे और बैरिया, फेफना में सपा आगे

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में भाजपा के दोनों मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला और उपेंद्र तिवारी फिलहाल पीछे चल रहे है।
बेल्थरारोड विधानसभा सीट से भाजपा के छट्ठू राम को पहले राउंड में कुल 2793 वोट मिले है और सुभासपा के हंसू राम को 2338 वोट मिले है। तीसरे नंबर पर बसपा के प्रवीण प्रकाश को मात्र 928 वोट मिले है। गिनती जारी है।
रसड़ा में चैथे राउंड की गणना में बसपा के उमाशंकर सिंह आगे चल रहे है। बसपा के उमाशंकर सिंह को 12502 वोट ही मिला है। सुभासपा के महेंद्र चैहान को 11530 वोट मिले है। जबकि भाजपा के बबन राजभर को 2387 और कांग्रेस को मात्र 119 वोट मिला है। गिनती जारी है।
बैरिया विधानसभा में सपा के जयप्रकाश अंचल चैथे राउंड तक आगे चल रहे है। यहां सपा के जयप्रकाश अंचल को अब तक 13106 और भाजपा के आनंद स्वरुप शुक्ला को 7254, बसपा के सुभाष यादव को 1725 एवं कांग्रेस के कुमारी सोनी को 193 वोट मिले है। सुरेंद्र सिंह को अब तक 2767 वोट मिले है। गिनती जारी है।
सिकंदरपुर विधानसभा सीट पर सपा के पूर्व मंत्री रिजवी आगे है। सपा को अब तक 3227 और भाजपा के संजय यादव को 2957 वोट मिला है। बसपा के संजीव वर्मा को 1051 और कांग्रेस के ब्रजेश सिंह गाट को मात्र 72 वोट मिला है। गिनती जारी है।
बलिया सदर में भाजपा के दयाशंकर सिंह आगे चल रहे है। यहां दयाशंकर सिंह को अब तक 7766 और सपा के नारद राय को 5891 वोट मिला है। गिनती जारी है।
फेफना में सपा के संग्राम सिंह यादव 841 वोट से आगे चल रहे है। सपा के संग्राम सिंह यादव को अब तक 3064 वोट मिला है। जबकि भाजपा के उपेंद्र तिवारी को 2223 वोट मिला है। गिनती जारी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *