big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

बलिया सदर सीट पर भाजपा की बंपर जीत तय

बेल्थरारोड, फेफना, बैरिया, सिकंदरपुर में भाजपा की करारी हार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सात विधानसभा सीटों में बलिया सदर सीट पर भाजपा को बंपर जीत मिलनी तय है। सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह करीब 18 हजार वोट से आगे चल रहे है। जो बीजेपी के लिए राहतभरा है। बांसडीह सीट पर भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह कमल खिलाने में सफल होती दिख रही है। यहां के सपा प्रत्याशी और दिग्गज नेता रामगोविंद चैधरी की हार तय मानी जा रही है। बेल्थरारोड में भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम को हार का सामना करना पड़ा। बेल्थरारोड, बैरिया, सिकंदरपुर और फेफना में भाजपा की करारी हार दिख रही है। तीनों सीट पर भाजपा के विधायक थे। यहां सपा प्रत्याशी की बंपर जीत होनी तय है।

बांसडीह में खिला कमल और रसड़ा में उमाशंकर सिंह भारी

रसड़ा में उमाशंकर सिंह का दबदबा कायम रहा। हालांकि रसड़ा में कड़ी टक्कर के बीच बसपा जीत की ओर है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *