बलिया

महज 21 दिन के चुनावी मेहनत में हंसू राम हो गए विधायक

प्रत्याशी बनकर 9 फरवरी को पहुंचे थे बेल्थरारोड, 10 मार्च को हो गए विधायक

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा सीट से निर्वाचित सुभासपा विधायक हंसू राम ने महज 21 दिन के चुनावी रणनीति में चुनाव जीत लिया। चुनावी जंग जीतकर हंसू राम यहां से विधायक हो गए। हालांकि करीब 37 वर्ष बाद बेल्थरारोड से वे विपक्षी पार्टी के विधायक हुए है क्योंकि इस सीट को सत्ता वालों की सीट कही जाती है। यहां से अक्सर जिस पार्टी के विधायक होते है, उसी दल की प्रदेश में सरकार बनती है किंतु यह राजनीतिक मिथ्या इस बार टूट गई। हंसू राम सपा गठबंधन के सुभासपा से प्रत्याशी बनकर 9 फरवरी को पहली बार बेल्थरारोड पहुंचे थे। सपा और सुभासपा नेताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। 3 मार्च को मतदान हुआ और 10 मार्च को मतगणना। कांटे की टक्कर में जीत मिली और वे विधायक हो गए। हालांकि लोगों को इस बात का दुख है कि निर्वाचित विधायक हंसू राम 11 मार्च से ही लखनऊ है। अब इसे दुर्भाग्य कहे या संयोग किंतु यह सत्य है कि क्षेत्र की जनता अपने निर्वाचित विधायक का चेहरा अब तक दिन के उजाले में नहीं देख सकी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *