big breakingउत्तरप्रदेशबलिया
हर्ट सर्जरी के बाद खतरे से बाहर है बसपा नेता प्रवीण प्रकाश
लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में हुआ हर्ट सर्जरी

बलियाः अचानक हर्ट ब्लाकेज की जानकारी पर बसपा नेता प्रवीण प्रकाश का आज लखनऊ के मेदांता हास्पीटल में आपरेशन कराया गया। आपरेशन सफल रहा और अब वे खतरे से बाहर है। हर्ट ब्लाकेज के कारण अचानक उन्हें गुरुवार की रात को वाराणसी से लखनऊ ले जाया गया। जहां शनिवार को डाक्टरों की टीम द्वारा आपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि एनजीओग्राफी के बाद डाक्टरों ने बताया था कि उनके हर्ट की तीन नसे ब्लाक हो गई है। जिसके कारण उनका तत्काल आपरेशन करना जरुरी था। आपरेशन सफल होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें हर्ट अटैक का हल्का झटका लगा था। जिसके कारण उन्हें स्थानीय लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में बेल्थरारोड विधानसभा से प्रवीण प्रकाश बसपा के प्रत्याशी थे और तीसरे नंबर पर रहे।




