पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र पप्पू सिंह को भाजपा ने बनाया एमएलसी प्रत्याशी
बलिया एमएलसी पद के लिए चैथी बार करेंगे नामांकन

बलियाः पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को भाजपा ने बलिया में अपना एमएलसी प्रत्याशी बनाया है। वे वर्तमान में बलिया के एमएलसी है और अब चैथी बार विधानपरिषद पद के लिए नामांकन करेंगे। वे पहली बार भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन करेंगे। 2016 के एमएलसी चुनाव में तो वे भाजपा के उम्मीदवार रहे ठाकुर आलोक सिंह का जमानत जब्त करा चुके है। वे पहली बार 2003 में सजपा से एमएलसी बने थे। उसके बाद लागातर दो बार वे तत्कालीन सत्तारुढ़ पार्टी बसपा और सपा से लगातार बलिया से एमएलसी हुए। जिसके कारण बलिया में एमएलसी का चुनाव पप्पू सिंह के लिए साफ्ट सीट कहा जाता है। 2003 में वे पहली बार सजपा से एमएलसी हुए थे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी संग्राम सिंह यादव को पटखनी दी थी। जबकि 2009 में बसपा उम्मीदवार के रुप में रविशंकर सिंह पप्पू ने सपा के रामधीर सिंह को हराया। 2016 में हुए एमएलसी चुनाव में वे सपा उम्मीदवार के रुप में भाजपा के ठाकुर आलोक सिंह को करारी शिकस्त दिया था और इस बार वे भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए है और वे चैथी बार बलिया एमएलसी पद के लिए नामांकन करेंगे। जिसे लेकर एमएलसी समर्थकों और भाजपा नेताओं में जबरदस्त उत्साह है।
22 मार्च को करेंगे नामांकन
अमित सिंह बघेल ने बताया कि बलिया एमएलसी पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के रुप में रविशंकर सिंह पप्पू 22 मार्च को नामांकन करेंगे। वे सुबह दस बजे अपने पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी में पूजन के बाद ताड़ीबड़ागांव, नगरा, सलेमपुर इसारी, गड़वार, सुखपुरा, हनुमानगंज के रास्ते समर्थकों के समिलते हुुए बलिया पहुंचेंगे।
पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पौत्र है एमएलसी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू
रविशंकर सिंह पप्पू इस बार भाजपा के प्रत्याशी बने है। ये पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के भाई रामनगीना सिंह के पुत्र गिरिजा शंकर सिंह के पुत्र है। अपने दो अन्य भाई दीपक सिंह और आलोक सिंह झुनझुन से सबसे बड़े है। इनके एक पुत्र और दो पुत्री है। एकलौते पुत्र उत्कर्ष सिंह भी अब राजनीति में अपनी पहचान बनाने को लेकर अक्सर राजनीतिक कार्यक्रम में दिखने लगे है।



