big breakingबलिया

बलिया में होली पर 18 एवं 19 मार्च को छुट्टी

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने घोषित किया अवकाश

R News Manch

बलियाः जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत 18 मार्च को होली का अवकाश घोषित है। जनपद में 18 मार्च के साथ-साथ अब 19 मार्च को भी होली का त्योहार मनाया जाएगा। शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अधीन 18 मार्च के साथ-साथ 19 मार्च (शनिवार) को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। जिसकी सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कारण कि 18 एवं 19 मार्च के अवकाश के बाद 20 मार्च को रविवार है। जिसके कारण अब लगातार तीन दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *