big breakingक्राइमबलिया
बलिया में पूर्व सांसद के दामाद के घर आई बारात में हर्ष फायरिंग से गोलू जख्मी
उभांव थाना में मुकदमा दर्ज

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के मझौंवा गांव में शुक्रवार को आधी रात के बाद धर्मेन्द्र राजभर की पुत्री की शादी में जमकर हर्ष फायरिंग हुआ। जिससे बरात में आएं गोलू राजभर (15 वर्ष) को पेट में गोली लग गई। घटना से बरातियों और घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में जख्मी किशोर को सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन्हें डाक्टरों ने गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया। मझौंवा गांव में धर्मेंद्र राजभर की बेटी की शादी के लिए सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हर्दिया गांव से बारात आई थी। धर्मेंद्र राजभर घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के दामाद बताएं जा रहे है। घायल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि घायल के पिता के लिखित तहरीर पर उभांव थाना में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



