big breakingक्राइमबलिया

तो क्या डाक्टर को धमकी देने वाला बदनाम हिजड़ा चांदनी है!

बदनाम हिजड़ा चांदनी कायम करना चाहता है पुष्पाराज!

R News Manch

रिपोर्ट राममिलन यादव

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड में सीयर सीएचसी अस्पताल के डाक्टर साजिद हुसैन को मोबाइल फोन पर जमकर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने वाला अंजान शख्स क्या हिजड़ा है! यह चर्चा जोरों पर है। डाक्टर को मिली धमकी के मामले में उभांव पुलिस भी इस कड़ी की जांच कर रही है।

अधिकारियों को धमकी देने का पुराना है रिकार्ड

पुलिस रिकार्ड में बलिया जनपद का ही एक बदनाम हिजड़ा चंदन उर्फ चांदनी उर्फ पुष्पा का रिकार्ड कुछ ऐसा ही है जो अक्सर अधिकारियों को अपनी बात मनवाने के लिए गंदी गंदी गाली देकर धमकी देता रहा है। मानो पूरे क्षेत्र में पुष्पाराज कायम करना चाहता है। बिहार के बक्सर जिले के तत्कालीन डीएम को भी गाली देने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जबकि वाराणसी में यह एक बार फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर पैसा वसूली करते हुए पकड़ा जा चुका है। हालांकि डाक्टर प्रकरण में उक्त बदनाम हिजड़े के संलिप्तता की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है किंतु पुलिस भी उसके संलिप्तता से इंकार नहीं कर रही। आपको बता दें कि सीयर सीएचसी के डा. साजिद हुसैन को ड्यूटी के दौरान रविवार को फरसाटार के गुड्डू कन्नौजिया ने अस्पताल में पहुंचकर दबंगई दिखाया और जान से मरवाने की धमकी दी। साथ ही राजनीतिक पहुंच की पैरवी के आधार पर बेल्थरा में न रहने देने की भी धमकी दी। डॉक्टर द्वारा उसके साथ आए लोगों से नाम पता पूछे जाने के बाद सोमवार को उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया और स्वयं को बिहार का पूर्व मंत्री श्याम रजक बताकर उसने डाक्टर को गंदी गंदी गाली दी और परिवार समेत हत्या करने की धमकी दिया। जिसके बाद से ही अस्पताल के सभी डाक्टरों में नाराजगी व्याप्त हो गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *