एक ही बाइक से चार युवक जा रहे थे ससुराल, हुआ हदसा
पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत, दो जख्मी

बलियाः जनपद बलिया में एक ही बाइक से चार की संख्या में ससुराल जा रहे युवक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। सुखपुरा थाना अंतर्गत शिवपुर-बसन्तपुर मुख्य मार्ग पर अपायल मोड़ के पास शनिवार को युवकों की तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गया। जिससे बाइक पर दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में सतीश राजभर (18 वर्ष) एवं राहुल राजभर (17 वर्ष) शामिल है। जबकि दो अन्य बन्धन राजभर (15 वर्ष) एवं राकेश राजभर (20 वर्ष) की हालत चिंताजनक बनी हुुई है।

सभी कैथवली गांव निवासी बताएं जा रहे है और चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। जो घटना के समय जख्मी युवक बंधन राजभर के बड़े भाई के ससुराल बसन्तपुर जा रहे थे। जहां से वे एक अन्य बाइक लेकर वापस आने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।



