big breakingबलिया

बलिया में भिड़ी एम्बेस्डर और स्वीफ्ट डिजायर, आठ जख्मी

आमने सामने की टक्कर में जख्मी सभी की हालत गंभीर, रेफर

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के पास सिकंदरपुर-बलिया मुख्य मार्ग पर रविवार को दो लग्जरी गाड़ियों की टक्कर में आठ लोग जख्मी हो गए। टक्कर एम्बेस्डर और स्वीफ्ट डिजायर कार में हुआ। घायलों में शिवानंद सिंह (28 वर्ष), वेदप्रकाश (32 वर्ष), रजनीश (20 वर्ष), जसवंत सिंह (37 वर्ष), सुग्गा देवी (65 वर्ष), अजीत प्रकाश (28 वर्ष), विजय प्रकाश श्रीवास्तव (32 वर्ष) और अभिषेक प्रकाश शामिल है। सभी को इलाज के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आमने सामने की टक्कर में जख्मी सभी की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि घायलों में शिवानंद सिंह (28 वर्ष), वेदप्रकाश (32 वर्ष), रजनीश (20 वर्ष), जसवंत सिंह (37 वर्ष) और सुग्गा देवी (65 वर्ष) सभी एम्बेस्डर कार पर सवार थे। सभी ग्राम भीमहर थाना सिकंदरपुर निवासी है। घायलों में एम्बेस्डर कार का चालक वेदप्रकाश भी शामिल है। सभी एम्बेस्डर कार किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए सिकंदरपुर से कटघरा मऊ जा रहे थे। जबकि स्वीफ्ट डिजायर पर सवार जख्मी अजीत प्रकाश (28 वर्ष), विजय प्रकाश श्रीवास्तव (32 वर्ष) और अभिषेक प्रकाश तीनों गड़वार बदनपुरा निवासी है। स्वीफ्ट डिजायर सवार गड़वार से नगरा-बिल्थरारोड होते हुए वंशीबाजार जजौली गांव जा रहे थे। जबकि इस बीच दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *