big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

पांच रुपया दिलवाने के लिए 15 किलोमीटर दौड़ी पुलिस

परिजनों ने चुकाई आईसक्रीम की कीमत

R News Manch

बलियाः प्रदेश के तत्कालीन सपा सरकार में भैंस ढूंढने के लिए दौड़भाग करने वाली पुलिस अब योगी राज में आमजनता के पांच रुपए के लिए दौड़ लगा रही है। जी हां, मामला बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र का है। यहां बेल्थरारोड में एक गरीब आईसक्रीम वाले के साथ दबंगई करने वाले को पुलिस ने दौड़ाया और उसके पांच रुपए के लिए डायल 112 की पीआरवी पुलिस पूरे 15 किलोमीटर दौड़ी। जिसके बाद आईसक्रीम वाले को न्याय मिला। मामला उभांव थाना के सोनाडीह लेदुरही गांव का है। जहां मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चैधरीपुर निवासी तुलसी साहनी अपने ठेले पर अपना आइसक्रीम बेच रहा था। इस बीच गांव के ही सारिक पासवान नामक युवक ने पांच रुपया वाला आइसक्रीम लिया और आइसक्रीम खाकर पैसा देने के समय दबंगई करने लगा। इसे लेकर पहले तो दोनों के बीच बकझक हुआ। जिसके बाद मजबूरन आइसक्रीम वाले ने डायल 112 को फोन किया और पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद उभांव थाना क्षेत्र से पीआरवी 3049 की पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 15 किलोमीटर की दौड़ लगाकर दबंगई करने वाले की तलाश शुरु कर दी किंतु पुलिस को देख दबंग युवक मौके से निकल भागा। बाद में उसके परिजनों ने आइसक्रीम की पांच रुपए चुकता कर बेटे की गलती के लिए क्षमा मांगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *