big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

बलरामपुर में तैनात इंस्पेक्टर का पुलिस ने पकड़ा कालर, शिक्षिका पत्नी ने एसडीएम से लगाई गुहार

संपत्ति बंटवारे में घर से परेशान पुलिस इंस्पेक्टर को खाकी वालों ने भी दिया झटका

R News Manch

बलियाः बलरामपुर के पुलिस कंट्रोल रुम में तैनात इंस्पेक्टर सरफराज अहमद का पारिवारिक विवाद में विपक्ष की शिकायत पर उभांव पुलिस ने जमकर फजीहत की। बलरामपुर के इंस्पेक्टर साहब का क्षेत्रीय पुलिस ने पहले तो कालर पकड़ा और फिर उन्हें अपराधी की तरह धक्का देकर पुलिस की गाड़ी में ठूंस दिया। उन्हें उभांव गांव से सीधे थाने पर लाया गया और यहां भी पुलिस ने उनकी यहां भी विपक्षी के सामने जमकर फजीहत की। पीड़ित इंस्पेक्टर साहब की पत्नी तहजीब फातमा भी फैजाबाद सहारगंज में सहायक अध्यापक है। अपने इंस्पेक्टर पति के साथ शनिवार को उभांव थाना पुलिस द्वारा किए गए ज्यादती के खिलाफ शिक्षिका पत्नी ने डीआईजी आजमगढ़ और बेल्थरारोड एसडीएम से कार्रवाई की मांग किया है।

पीड़ित इंस्पेक्टर की शिक्षिका पत्नी ने मामले में दिए गए लिखित ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि वे पति-पत्नी नौकरी के कारण पिछले करीब दो दशक से बाहर है। जबकि उभांव थाना के उभांव गांव में ससुरालपक्ष अब उनके संपत्ति को हड़पना चाहते है और आने पर उनके हिस्से के कमरे में भी ताला लटका दे रहे है। जिसकी शिकायत वे पिछले जनवरी माह से ही कर रही है और पुलिस और क्षेत्रीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाती रही है किंतु क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन मामले में सीधे एकतरफा कार्रवाई का दबाव बनाते रहे है। जिससे विपक्षी को बल मिलता रहा है। बताया कि विगत शनिवार को भी विपक्षी की पुत्री ने उनके पति इंस्पेक्टर सरफराज पर रिवाल्वर का भय दिखाने का झूठा आरोप लगाया। जबकि छुट्ठी आने से पहले ही सर्विस रिवाल्वर जमाकर वे आते है। पूरे मामले में विपक्षी से प्रभावित होकर डायल 112 के सिपाही गुलाब यादव ने उनके घर पहुंचकर जमकर तांडव किया और इंस्पेक्टर से हाथापाई तक किया। जिसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *