big breakingक्राइमबलिया

भीमपुरा थाना के गाड़ी पर हुआ पथराव, दो सिपाही जख्मी, मुकदमा दर्ज

शराब पीने से मना करने पर शराबी ने पुलिस पर किया पथराव

R News Manch

बलियाः भीमपुरा थाना के गाड़ी पर शुक्रवार की ढेर शाम कुचहरा गांव के पास मनबढ़ शराबियों ने पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया। जिसके बाद बवाली मौके से भाग निकले। पथराव से गाड़ी में बैठे विकास समेत दो सिपाही को चोटें आई है। गाड़ी में खुद भीमपुरा थाना प्रभारी आरएस नागर, चालक और दो पुकिसकर्मी सवार बताएं जा रहे है। सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ शिवनारायण वैस, उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किंतु तब तक बवाली निकल भागे। पथराव से जख्मी सिपाहियों को इलाज के लिए नगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से विकास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो सिपाही जख्मी, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने के क्षतिग्रस्त गाड़ी संख्या यूपी 60 जी 0356 का पिछे के टूटे हुए शीशे पर पुलिस ने फिलहाल कागज चिपका दिया है। गाड़ी के पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। थाना भीमपुरा इंचार्ज आरएस नागर के अनुसार हमले के समय वे हमराह के साथ क्षेत्र के रूटीन भ्रमण के लिए इब्राहिमपट्टी मार्ग होते हुए कुचहरा वहोरवां के तरफ जा रहे थे। इस बीच कुचहरा पुल पर एक आर्मी का जवान गाँव के कुछ युवको के साथ शराब पी रहा था। जिसे मना करने पर फौजी पुलिस से ही उलझ गया। जिसके बाद वे वहां से आगे बढ़े, वापस आने के दौरान फौजी ने मनबढ़ युवकों के साथ पथराव कर दिया और निकल भागे। मामले में पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *