big breakingबलिया

दो बाईकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत, दो जख्मी

रफ्तार की मार, दोनों बाइक चालक की मौत

R News Manch

बलिया: उभांव थाना के बिडहरा गांव के पास बिल्थरारोड नगरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के समय एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जो सलेमपुर से बेल्थरारोड के रास्ते नगरा की तरफ जा रहे थे। जिनकी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनो बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

दोनो बाइक चालक की दर्दनाक मौत

मृतकों में बाइक सवार दिलीप चौहान 24 वर्ष ग्राम खड़हरा पड़री थाना नगरा निवासी और दूसरा विशाल सिंह (27) ग्राम ताड़ीबड़ा गांव निवासी शामिल है। घायलों में बबलू चौहान (27) ग्राम पड़री नगरा निवासी और रघुवंश चौहान (19) कुत्तुपुर मऊ निवासी शामिल है। घायलों का इलाज सीयर सीएचसी अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय मृतक दिलीप चौहान बाइक से अपने भाई बबलू चौहान और साला रघुवंश चौहान के साथ सलेमपुर से स्टील ग्रिल का कार्य कर वापस अपने घर जा रहे थे। जबकि दूसरा मृतक बाइक चालक विशाल सिंह किसी कार्य से बेल्थरारोड आ रहा था कि बिडहरा तिरनई चट्टी के पास दोनो बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में पहुंचकर चौकी इंचार्ज मदनलाल ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई तेज कर दी।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *