सरकारी आवासों में बाहरी अधिकारियों-कर्मचारियों का अवैध कब्जा
अस्पताल, तहसील और ब्लाक के आवास में तो बाहरी कर्मचारियों की है भरमार

बलियाः सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को अपने तैनाती क्षेत्र में ही रहने का फरमान तो जारी किया है लेकिन अधिकारियों के कान पर इसका जूं तक नहीं रेंग रहा। जनपद बलिया के बेल्थरारोड के अस्पताल, तहसील और ब्लाक के आवासीय भवनों में गैर क्षेत्र में ट्रांसफर होने के बावजूद अनेक कर्मचारी और अधिकारी अभी भी जमे है और उनका ताला लटका हुआ है। सीयर ब्लाक के आवासीय कमरों में तो सबसे ज्यादा बाहरी कर्मचारी और गैर विभाग के अधिकारियों का कब्जा है।

अस्पताल, तहसील और ब्लाक के आवास में तो बाहरी कर्मचारियों की है भरमार
सीयर सीएचसी से करीब एक वर्ष पूर्व ट्रांसफर होने के बाद भी तत्कालीन अधीक्षक डा. जीपी चैधरी के नाम से कमरे में उनका सामान रख कब्जा जारी है। हालांकि कुछ माह पूर्व उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिसके कारण लोगों की उनके प्रति सहानुभूति है लेकिन आवासीय कमरों में अवैध कब्जा को लेकर उच्चाधिकारियों की चुप्पी से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।





