big breakingक्राइमबिहार

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा

विधानसभा की सदस्यता जानी तय

R News Manch

बिहार:  आरजेडी से मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई है। उनके साथ उनके घर के केयरटेकर को भी 10 साल की सजा हुई है। एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे ने ये फैसला सुनाया है।14 जून को ही कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था।

उनके वकील ने बताया कि वो एमपी एमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने ये भी बताया कि अगर हाईकोर्ट इस फैसले पर स्टे लगाता है तो उनकी विधायकी रहेगी, लेकिन अगर स्टे नहीं मिलता है तो विधायकी पर खतरा है। विधायक के बाढ़ के लदमा गांव स्थित पुश्तैनी घर से एक एके-47, 26 गोली, 2 हैंड ग्रेनेड और एक मैगजीन मिली थी। इस केस में अनंत सिंह करीब 34 महीने से पटना के बेउर जेल में बंद हैं। बाढ़ थाना में इनके खिलाफ मुकदमा नम्बर 389/19 दर्ज है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *