big breakingबलिया

दो दिन में हो कार्य, नही तो होगा 20 लाख जुर्माना और मुकदमा

कटानरोधी कार्यों की समीक्षा के बाद डीएम ने दिया निर्देश

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को गंगा व टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। रामपुरचिट में टोंस नदी किनारे हो रहे कार्य की रफ्तार काफी धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर अपेक्षित कार्य पूरा नहीं हुआ तो 20 लाख रुपये का जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। दूबेछपरा में तीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए।


टोंस नदी किनारे धीमा कटानरोधी कार्य पर भड़की डीएम
जिलाधिकारी ने रामपुरचिट में टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्य की पूरी जानकारी ली। पाया कि कार्य की रफ्तार जो होनी चाहिए, वह नहीं है। ठेकेदार ने धीमी कार्य के लिए मैटेरियल की कमी का बहाना बनाया तो डीएम और नाराज हो गई। उन्होंने कहा कि नदी में पानी कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस समय कार्य में तेजी की सबसे अधिक आवश्यकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अपेक्षित कार्य नहीं दिखा तो 20 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बाढ़ खंड के संबन्धित एई व जेई की भी क्लास लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी दुबेछपरा पहुंची और वहां की तीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली और कार्य में तेजी बनाए रखने का निर्देश दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *