सगाई के बाद दूल्हे का बढ़ा रेट, दुल्हन ने किया रिजेक्ट
दूल्हा समेत तीन पर दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज

बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में शादी तय होने पर मऊ के दूल्हे राजा ने सगाई करने के बाद अपना रेट बढ़ा दिया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी रिजेक्ट कर दी और वधू पक्ष के तरफ से सिंहासन चौहान की शिकायत पर दूल्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ भीमपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अब दो नहीं पांच लाख मिलने पर होगी शादी, दूल्हा पक्ष के शर्त पर बिगड़ा मामला
सगाई के बाद दूल्हा पक्ष ने दो नहीं, पांच लाख लेने के बाद शादी करने की शर्त रखा था। पैसा देने में असमर्थ परिजनों की विवशता और दूल्हे पक्ष की मांग की जानकारी हुई तो दुल्हन ने भी लालची परिवार से शादी से सीधे इंकार कर दिया। दुल्हन जेएनएम करने के बाद वर्तमान में गाजियाबाद के निजी हॉस्पिटल में कार्यरत है। जबकि मऊ जनपद के मधुबन थाना अंतर्गत सिसवा गांव निवासी दूल्हा गुजरात में कार्यरत बताया जा रहा है।

2.70 लाख खर्च कर हुआ था सगाई
14 मई को हुए सगाई में दुलहन पक्ष ने दो लाख नगद देने के साथ ही करीब 2 लाख 70 हजार खर्च भी कर चुके थे। पुलिस ने दूल्हा अभिषेक चौहान, उसके पिता लालबहादुर चौहान और उनकी मां के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।



