big breakingउत्तरप्रदेशराजनीतिलखनऊ

आजमगढ़ में दिनेश लाल निरहू 8679 से और रामपुर में 42192 वोट से लोधी जीते

लोकसभा उपचुनाव में भगवामय हुआ सपा का गढ़

R News Manch

लखनऊः यूपी के लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर सीट अब भगवामय हो गया। यहां सपा का गढ़ पूरी तरह से धराशाई हो गया है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के दिनेश लाल निरहू 8679 वोट से जीतकर 20वें सांसद हो गए। जबकि रामपुर सीट से रिकार्ड 42192 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जीत गए। भाजपा खेमे में जबरदस्त खुशी है। जबकि सपा नेता अब भाजपा को कोस रहे है और कार्यकर्ताओं में मायूसी है।


आजमगढ़ की जंग में दिनेश लाल निरहुआ ने सपा को पटका, बने सांसद
अखिलेश यादव के गढ़ में भाजपा की इस बार बड़ी जीत हुई है। भाजपा नेता दिनेश लाल निरहू अपने दूसरे प्रयास में कांटे की टक्कर में आजमगढ़ सीट से निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 312768 वोट मिला। जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को कुल 304089 वोट मिला और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को कुल 266220 वोट मिले। सपा गढ़ में भाजपा की यह बड़ी जीत है लेकिन बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने भी शानदार चुनाव लड़ा। हालांकि आजमगढ़ में भाजपा के पक्ष में हुए चुनाव परिणाम के पीछे बसपा को मजबूती से लड़ना भी मुख्य कारण बताया जा रहा है। रिजनल पार्टियों के पारंपरिक वोटों के खींचतान में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है।


रामपुर से भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी हुए सांसद
रामपुर लोकसभा सीट पर भी इस बार उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने शानदार जीत दर्ज किया है। भाजपा ने यहां 42 हजार 192 मतो से सपा को करारी शिकस्त दिया है। यहां भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को कुल 3 लाख 67 हजार 397 और सपा के मो. आसिम रजा को कुल 3 लाख 25 हजार 205 वोट मिला है।


लोकसभा उपचुनाव में नोटा भी रहा ट्रेंड में
यूपी के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में नोटा भी ट्रेंड में रहा है। भाजपा, सपा और बसपा के बाद यहां सर्वाधित वोट इस बार नोटा को ही मिला है। आजमगढ़ में कुल 5369 लोगों ने नोटा दबाया। यहां नोटा चैथे नंबर था। जबकि रामपुर सीट पर कुल 4450 लोगों ने नोटा दबाया। यहां नोटा लोगों की तीसरी पसंद रही।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *