big breakingबलियाशिक्षा

आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा अब बेल्थरारोड में भी

एसएस बापू इंस्टीट्यूट आॅफ पाॅलिटेक्निक कालेज बना जनपद का पहला एकलौता सेंटर

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में बेल्थरारोड तहसील के ससना बहादुरपुर गांव स्थित एसएस बापू इंस्टीट्यूट आफ पाॅलिटेक्निक कालेज पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने आईआईटी जेईई की मेंस की परीक्षा दी। परीक्षा विगत 23 जून से दो पालियों में आॅनलाइन जारी है। प्रत्येक पाली में 41 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। एआईसीटीआई के निर्देश पर एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा कुल 513 परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जो जनपद का पहला एकलौता परीक्षा केंद्र है। 23 जून से लगातार दो पालियों में जारी परीक्षा यहां 29 जून तक चलेगी। 29 जून को तीन से छ बजे तक दूसरी पाली की आखिरी परीक्षा होगी।


एनटीए के लिए बलिया में एसएस बापू इंस्टीट्यूट आॅफ पाॅलिटेक्निक कालेज बनी पहली पसंद
एसएस बापू इंस्टीट्यूट आॅफ पाॅलिटेक्निक बेल्थरारोड के चेयरमैन प्रतिक राज सिंह ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जनपद में उनके कालेज को पहला परीक्षा केंद्र बनाया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जनपद में कुल पांच पाॅलिटेक्निक काॅलेज है। आईआईटी जेईई की आॅनलाइन परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से लखनऊ, दिल्ली की कई टीम ने कई बार सर्वें किया। जनपद में उनके कालेज को परीक्षा केंद्र बनने के एनटीए के सभी मानकों पर सही पाया गया और 41 परीक्षार्थियों के लिए यह केंद्र बना दिया गया। यहां जुलाई में एक और मेंस की राष्ट्रीय परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जाना तय है। परीक्षा में बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर से लगायत कानपुर तक के परीक्षार्थी पहुंच रहे है। कड़ी निगरानी में परीक्षा सकुशल कराया जा रहा है।


लखनऊ से भी लगाएं गए है परीक्षा आब्जार्बर
सात दिन तक दो पालियों में चलने वाले आईआईटी जेईई के आनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए लखनऊ और बलिया से भी एग्जाम आब्जार्बर लगाएं गए है। आब्जार्बर और सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में हो रही कड़ी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रमोद गुप्ता के साथ एसीएस, एनटीए और विजलेंस की टीम भी लगी हुई है। वहीं सुरक्षा में स्थानीय पुलिस प्रशासन भी तैनात है। एग्जाम आब्जार्बर मंजीत सिंह ने बताया कि पाॅलिटेक्निक कालेज को मान्यता देने वाली एआईसीटीआई के निर्देश पर एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा यह परीक्षा पहली बार बलिया जनपद में कराई जा रही है और यह जनपद का एकलौता परीक्षा केंद्र है। जिसकी निगरानी सीधे दिल्ली से हो रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *