भूस्खलन में 20 की मौत, लापता 44 की खोज जारी
रेलवे निर्माण स्थल पर हुआ भूस्खलन

मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भूस्खलन के बाद मलबे से शवों के निकलने का सिलसिला जारी है। अब तक 20 लोगों का शव निकाला जा चुका है। जबकि 44 लोग अभी लापता है। जिनकी तलाश जारी है। मरने वालों में 15 जवान शामिल है। बचाव राहत कार्य जारी है। जिसके तहत 13 प्रादेशिक सेना के जवान और पांच नागरिकों को बचाया जा सका है।
रेलवे निर्माण शिविर में आधी रात हुआ भूस्खलन
टुपुल यार्ड में रेलवे निर्माण शिविर में बुधवार एवं बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात भूस्खलन हुआ था। अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि प्रादेशिक सेना के कम से कम 15 कर्मियों की भूस्खलन में जान गयी है। सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनआरडीएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा है।
सीएम ने की मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की घोषणा
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि इस भूस्खलन में उनके राज्य के भी एक व्यक्ति की मौत हुई है और 16 अन्य लापता हैं।




