बलिया

आरपीएफ ने रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए किया जागरुक

प्रोजेक्टर वैन से हुआ प्रचार, आरपीएफ ने मनाया 75वां अमृत महोत्सव

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को आरपीएफ ने प्रोजेक्टर वैन स्क्रीन से मैसेजिंग विडियो डिस्प्ले कर लोगों को रेल यात्रा सुरक्षा को लेकर जागरुक किया। आरपीएफ एसआई नंदकिशोर सिंह ने आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के तहत रेल यात्रा सुरक्षा संबंधित एक बुकलेट वितरित करते हुए रेल यात्रा के दौरान अंजान व्यक्ति से संदिग्ध भोजन और नाश्ता का लेनदेन करना खतरनाक बताया। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध सामानों की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर पर आरपीएफ को देने का अपील भी किया।


बेल्थरारोड, किडिहरापुर, इंदरा और मऊ में चला जागरुकता अभियान
इस दौरान ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था, खानपान, अचानक तबियत खराब होने पर प्राथमिक उपचार, मेडिकल हेल्प लेने के तरीके समेत अनेक जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के तहत आरपीएफ जवानों ने बाइक पर प्रदर्शन भी किया और मोटरसाइकिल रैली निकाली। आरपीएफ ने बेल्थरारोड के साथ किड़िहरापुर, इंदारा, मऊ रेलवे स्टेशन पर भी प्रोजेक्टर वैन के साथ जागरुकता प्रदर्शनी किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *