big breakingक्राइमबलिया

योगीराज में हिंदूवादी नेता हिरासत में, पुलिस ने उखाड़ा देवभूमि का झंडा

विरोध में नगरा हाजत और थाना परिसर में लगा जयश्रीराम का नारा

R News Manch

बलियाः योगीराज में बलिया जनपद के नगरा थाना अंतर्गत चचया गांव में देवभूमि पर कब्जे को लेकर जमकर बवाल हुआ। यहां देवभूमि के स्थान पर वर्षो पुराने हनुमान जी का झंडा बदलने के दौरान गैर संप्रदाय के लोगों की शिकायत पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने हिंदूवादी नेताओं को खदेड़ दिया और मौके से हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन मंत्री संजीत कुमार शर्मा, जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल, सत्या सिंह और गिरिश गोंड समेत चार हिंदूवादी नेताओं को हिरासत में ले लिया। एसडीएम सर्वेश यादव के निर्देश पर सीओ शिवनारायण वैस संग मौजूद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर नगरा थाना ले गई।

हंगामा और विरोध के बाद पुलिस ने तीन घंटे बाद हिंयुवा नेता को किया रिहा

जिसके बाद देवभूमि पर लगाया गया विशाल झंडा स्वयं पुलिस ने ही हटा दिया। जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गया। देवस्थान से पूजन का झंडा हटाने और हिंदूवादी नेताओं को हिरासम में लेने के बाद बड़ी संख्या में हिंयुवा के कार्यकर्ता, भाजपा नेता और स्थानीय लोगों ने नगरा थाना को घेर लिया और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाएं। इस दौरान थाना के हासत में बंद चारों हिंदूवादी नेताओं ने भी जयश्रीराम का उद्घोष किया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। दोपहर बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने सभी नेताओं को रिहा कर दिया। रिहा होने के बाद हियुवा नेता संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्वयं ही पूजनस्थल से हनुमान जी का झंडा हटाया है जो बहुत ही गलत है। बताया कि चचया में दशकों से देवभूमि पर हनुमान जी का पूजन होता रहा है। जहां सावन से पूर्व हनुमान जी का झंडा बदला जा रहा था। जबकि वहीं पर गैर संप्रदाय के लोगों को प्रशासन ने कथित तौर पर तीन डिसमिल भूमि पट्टा कर दिया है। जबकि मौके पर विपक्षी अधिक भूभाग में पर काबिज है और देवभूमि की भूमि पर कब्जा करना चाहते है। जिसके कारण टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।


विवादित स्थल पर रातोंरात लगाया गया था झंडाः एसडीएम
– रसड़ा एसडीएम सर्वेश यादव ने बताया कि चचया गांव में नापी कराई जा चुकी है। देवभूमि स्थान की चैहद्दी मौके पर विवादित भूमि से पहले ही खत्म हो जा रही है। जहां विवादित स्थल पर रातोंरात झंडा लगाया गया था। जिसे हटवाया गया है। देवभूमि स्थल के समीप ही गांव के एक मुस्लिम परिवार को तीन डिसमिल भूमि पट्टा आवंटित किया गया है। विवाद के कारण उसे पूर्व में ही निरस्त भी कर दिया गया है लेकिन उच्चन्यायालय के निर्देश पर विपक्षी वहां काबिज है। पट्टा आवंटित मुस्लिम पक्ष द्वारा निर्धारित स्थान से अधिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी तरह के तनाव की स्थिति नहीं है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *