उत्तरप्रदेशबलियामनोरंजन

बेल्थरारोड में भोजपुरी फिल्म अभिनेता यश कुमार के फिल्म की हुआ मुहुर्त

भोजपुरी फिल्म लाखों में एक हमार भईया का शूटिंग हुआ प्रारंभ

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड के मूल निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता यश कुमार के फिल्म का बुधवार को उनके पैतृक गांव चैनपुर में मुहुर्त किया गया। विधिवत पूजन के साथ भोजपुरी फिल्म लाखों में एक हमार भईया के मुहुर्त के बाद इसकी शूटिंग शुरु की गई। मुहुर्त के मौके पर उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने भी पूजन किया और अभिनेता यश मिश्रा के साथ इंस्पेक्टर ने नारियल फोड़कर शूटिंग का विधित शुभारंभ कराया।


साफ सुथरी भावनात्मक फिल्म है लाखों में एक हमार भईया
अभिनेता यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म साफ सुथरी परिवार की एक भावनात्मक फिल्म है। इसकी सफलता को लेकर बड़ी उम्मीदें है। फिल्म की पूरी शूटिंग बेल्थरारोड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ही किया जायेगा। यश कुमार इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रहे इस फिल्म के अभिनेता यश कुमार के साथ अभिनेत्री निधि झा, प्रिति सिंह मुख्य कलाकार राधे कुमार, कैमरामैन जहांगीर, नवीन मिश्र समेत अभिनेता का पूरा परिवार मौजूद रहा। गांव में फिल्म शूटिंग और अभिनेता, अभिनेत्री को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी रही।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *