
बलियाः जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में दुष्कर्म और गैंगरेप की घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। नाबालिग किशोरी को अगवाकर गैंगरेप करने की शिकायत पर पीड़िता को पुलिस ने ढांढस बंधाया। सीओ शिवनारायण वैस ने स्वयं ही तीनों पीड़िता से मुलाकात की। जिनसे पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खनवर गांव के चार युवकों को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस देर रात तक पूछताछ करती रही। वहीं चाड़ी गांव में भी एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने की शिकायत मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि सरियांव गांव में भी एक युवती ने छेड़खानी करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का लिखित तहरीर पुलिस को दिया है। पुलिस तीनों मामले की तफ्तीश में लग गई है। नगरा थाना क्षेत्र में एकसाथ तीन अलग अलग दुष्कर्म और गैंगरेप की घटना पर क्षेत्र में खलबली मच गई।



