
बलियाः डीआईओएस रमेश सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत डीएवी इंटर कालेज के प्रबंधक अब रितेश कुमार हो गए है। रितेश कुमार के हस्ताक्षर को बलिया डीआईओएस ने प्रमाणित कर दिया है। मंगलवार को नए प्रबन्धक रितेश कुमार ने डीएवी इंटर कालेज पहुंचकर विभागीय औपचारिकता पूरी की। पूर्व प्रबंधक हुकुमचंद्र जायसवाल की मौजूदगी में प्रिंसिपल बनारसी यादव ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवानंद उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया। नए प्रबंधक का कार्यकाल प्रभावी होने के साथ कालेज में निवर्तमान प्रबंधक अनूप हेमकर के समर्थकों में मायूसी छा गई।

सिर्फ शैक्षणिक विकास पर होगा कामः प्रबंधक
नए प्रबन्धक रितेश जायसवाल मंगलवार को पहली बार कालेज पहुंचने पर सभी से सहयोग की अपेक्षा की और कालेज के शैक्षणिक विकास का संकल्प दोहराया। श्री जायसवाल ने कहा कि कालेज में अब सिर्फ शैक्षणिक विकास पर काम होगा। किसी तरह की राजनीति और गुटबाजी बर्दाश्त नहीं होगी।

मौजूद रहे प्रबंध समिति के पदाधिकारी और कार्यकारणी सदस्य
इस दौरान सत्येंद्र सिंह, इंद्रप्रताप सिंह इन्नू, बिल्लू सिंह, रवि जायसवाल, कुसमाकर जी, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, राजेश गुप्ता, विशाल जायसवाल, राहुल कुमार, राजीव कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे। नए प्रबन्धक रितेश कुमार के पिता हुकुमचंद्र जायसवाल भी विगत सन 1997 से 2002 तक प्रबंधक थे।




