
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के फरसाटार गांव में हुए भागीरथी हत्याकांड मामले को लेकर मृतक की पत्नी के साथ ग्रामीण शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील पहुंचे और एसडीएम राजेश गुप्ता से मुलाकात की। छुट्टी के बावजूद एसडीएम ने ग्रामिणों से मुलाकात किया। मृतक की पत्नी धनावती देवी ने हत्यारे के गिरफ्तारी की मांग की। मृतक झोला छाप चिकित्सक था और घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था। समाजसेवी राघवेंद्र राम और रितेश भारती ने पीड़ित परिवार को कृषि दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। इस दौरान आशुतोष मणि, राजू, सुनील, कमलेश, मोतीचंद्र धर्मचंद्र, विजय शंकर, विनय कुमार, हरिमंगल, श्रीकांत, परमज्योति देवी, कंाति देवी, मनभावती देवी, गुजराती देवी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

हत्याकांड के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ खुलासा
5 अगस्त की रात घर के पास अपने डेरा के बाहर खटिया पर सोए भागीरथी राम की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दिया था। मामले की अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। बदमाशों ने भागीरथी राम के गला और किडनी के पास किसी धारदार बरछानुमा हथियार से हमलाकर हत्या कर दिया था। जिसकी भनक 6 अगस्त की सुबह परिजनों को हुई। जिसके बाद से ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।




