धार्मिकबलिया

शौर्य प्रदर्शन के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस, धूमधाम से हुआ पूजनोत्सव

दो साल बाद गुंजा बोले प्यारे जय बजरंगी का उद्घोष, बारिश के बावजूद जुटी रही आस्था की भीड़

R News Manch

बलियाः कोरोनाकाल के कारण दो साल के बाद हुए ऐतिहासिक महावीरी झंडा पूजनोत्सव बेल्थरारोड में धूमधाम के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन के बाद नगर में पवनसुत हनुमान के विशाल प्रतिमा की शोभायात्रा निकली तो झंडा पताका, ढोल तासा और डीजे की गुंज में पूरा नगर बोले प्यारे जय बजरंगी के उद्घोष से गुंज उठा। हालांकि इस बीच दोपहर हुई हल्की बारिश के बावजूद आस्था की भीड़ टस से मस नहीं हुई। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। देर शाम एसपी राजकरन नैय्यर भी पहुंचे। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने भी महावीरी पूजा में मत्था टेका।


12 फीट ऊंची रामभक्त हनुमान की प्रतिमा के सामने हजारों ने टेका मत्था
भगवान हनुमान के शोभा यात्रा में मानस मंदिर महावीरी पूजा समिति रेलवे स्टेशन की तरफ से करीब 12 फीट ऊंचा भगवान रामभक्त हनुमान का विशाल प्रतिमा शामिल किया गया। प्रतिमा का वजन सात कुंतल बताया जा रहा है।


सांसद, चेयरमैन, विधायक, एसपी समेत हजारों की जुटी भीड़
मानस मंदिर पूजा कमेटी जुलूस को भाजपा नेता व नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, छट्ठू राम, शिव कुमार जायसवाल, पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, सुनील साहनी, सतीश गुप्ता की मौजूदगी में सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाई। जबकि यूनाईटेड क्लब महावीरी पूजा समिति के बैनर तले पंचमुखी हनुमान के दिव्य स्वरुप की प्रतिमा शामिल हुई। अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद मधुलाल के साथ यहां राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सांसद रविंद्र कुशवाहा, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने विधिवत पूजन किया और हरी झंडी दिखाई। दोनों कमेटियों का जुलूस रेलवे चैराहा मानस मंदिर पर मिलकर एकसाथ नगर में निकली। जो नगर के मुख्य मार्ग, तीनमुहानी, रोडवेज, टाउनएरिया गली, रामलीला मैदान होते हुए वापस पूजनस्थल तक पहुंचा। इसके अलावा अनेक धार्मिक झांकियां भी जुलूस में शामिल रही। जुलूस में सबसे आगे झंडा पताका और हाथी, घोड़ा, ऊंट आकर्षक का केंद्र बना रहा। जबकि जुलूस में पारंपरिक गोंड़ऊ नृत्य, धोबऊ नृत्य, मृदंगी नृत्य के अलावा लोकगीत-संगीत की टोली भी शामिल रही। युवा खिलाड़ियों ने लाठी डंडा का विशेष करतब दिखाया और शौर्य प्रदर्शन किया। महावीरी अखाड़ा के जांबाज खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।


हावीरी झंडा जुलूस में बेल्थरारोड पहुंचे एसपी राजकरन नैययर, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बेल्थरारोड के ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस में मंगलवार की देर शाम एसपी राजकरन नैययर भी पहुंचे। करीब एक किलोमीटर लंबे जुलूस में हजारों की भीड़ के बीच एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के खुब पसीने छूटे। हालांकि सुरक्षा के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। जुलूस में हाथी घोड़ा, ऊट के साथ दर्जनों धार्मिक झांकी और भगवान हनुमान का विशाल प्रतिमा के साथ खेल करतब करते खिलाड़ी और हजारों की भीड़ शामिल रही। महावीरी झंडा पूजनोत्सव और जुलूस को संपन्न कराने के लिए बलिया एसपी के साथ एसडीएम दीपशिखा सिंह, सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस के साथ 14 थाना प्रभारी, 8 इंस्पेक्टर, 24 एसआई, 200 सिपाही, 30 महिला सिपाही, ड्रोन कैमरा, फायर ब्रिगेड और अश्रुगैस दस्ता तैनात रहा।


धार्मिक झांकी देखने को जुटी भीड़
जुलूस में भगवान राम लक्ष्मण जानकी, कृष्ण राधा, शिवतांडव समेत अनेक धार्मिक देवी- देवताओं की झांकियों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जुलूस में भोले शंकर के विभिन्न रुप, रामजानकी, तिरंगा व गोड़ऊ नृतय समेत धार्मिक व सामाजिक अनेक झांकियां आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने भागीदारी की।


सांसद द्वय और विधायक भी रहे मौजूद
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सांसद रविंद्र कुशवाहा, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, भाजपा नेता छट्ठू राम, प्रशांत कुमार मंटू, मोनू गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, बरजंगी, आलोक गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता, संग हजारों लोगों ने भगवान हनुमान के मनोहारी झांकी के समक्ष मत्था टेका और जुलूस में शिरकत किए।


खानपान और खिलौने के दुकानों पर भी जुटी भीड़
जुलूस में जुटी लाखों की भीड़ एवं सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें, ठेला खोमचा संग बैलून व खिलौने की दुकानों से सजे नगर में पूरे दिन पैर रखने तक की जगह नहीं रही। जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अनेक घरों के छत पर जमे रहे। पुलिस प्रशासन को जुलूस के दौरान जमकर मशक्कत करनी पड़ी। एसडीएम दीपशिखा सिंह, संग रसड़ा सीओ शिवनारायण वैस, सिकंदरपुर सीओ व उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, चैकी इंचार्ज मदनलाल, भीमपुरा एसओ आरएस नागर समेत विभिन्न थानों की फोर्स व बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे दिन नगर में चक्रमण करते रहे। देर शाम महावीरी झंडा जुलूस के सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *