बलिया

सिधौली प्रधान पति पर धमकी देने का लगाया आरोप

पीड़ित ने बेल्थरारोड एसडीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सीयर ब्लाक के सिधौली गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामानंद यादव पर गांव के ही सुदामा सिंह ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित ने एसडीएम दीपशिखा सिंह को लिखित ज्ञापन देकर सुरक्षा और आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसडीएम ने बताया पुलिस विभाग का मामला, दिया निर्देश
बेल्थरारोड एसडीएम ने मामले में संबंधित थाना के पुलिस को जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसडीएम ने मामले में भीमपुरा पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
अमृत वन के बहाने कोट स्थान हथियाने की प्रधान कर रहा साजिश
सुदामा सिंह ने बताया कि गंवई राजनीतिक के तहत प्रधान प्रतिनिधि उन्हें धमकी दे रहे है। ग्रामिणों के विरोध के बावजूद प्रधान द्वारा गांव में कोट और देई माई के परिसर में जबरन अमृत वन लगाया जा रहा है। जहां पहले से ही गांव का पूजा पाठ होता रहा है। जिसका विरोध करने के कारण ही प्रधान प्रतिनिधि अब उन्हें धमकी दे रहे है। जिससे परिजनों में भय व्याप्त है। उन्होंने पर प्रधान पर गांव के कोट की भूमि को अमृत वन के बहाने हथियाने की साजिश करने का आरोप भी लगाया।
प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप को बताया बेबुनियाद
वहीं प्रधान प्रतिनिधि रामानंद यादव ने उक्त आरोप को बेबुनियाद और मनगढंत बताया है। कहा कि गांव में वर्चस्व के लिए उनका विरोध किया जा रहा है और विकास कार्यों में अड़ंगेबाजी की जा रही है। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *