बलिया

नगरा में 4.95 लाख से बने सामुदायिक शौचालय पर लटका है ताला

प्रधान सचिव पर लगा धनराशि बंदबांट का आरोप

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के नगरा ब्लाक के करीमपुर गांव में बने सामुदायिक शौचालय के करीब दो वर्ष पूरे हो गए। इसके निर्माण पर 4 लाख 95 हजार की धनराशि खर्च की गई। लेकिन अब तक आधे अधुरे निर्माण के कारण यहां ताला लटका है।


अधूरे निर्माण में हुई निर्माण राशि की बंदरबांट, अधिकारी भी दोषी
गांव निवासी रामू प्रसाद ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है और गांव के प्रधान और सचिव पर निर्माण की धनराशि का बंदरबांट किए जाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग किया है। जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। रामू ने सीडीओ समेत उच्चाधिकारियों को लिखित ज्ञापन देकर आरोप लगाया गया कि बिना स्थलीय जांच और निरीक्षण के ही भुगतान किए जाने के मामले में दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किया जाना चाहिए।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *