big breakingक्राइमबलिया

बलिया में हिरण की सींग और बाघ की हड्डी बरामद, दो हिरासत में

कोतवाली पुलिस के साथ वन्य विभाग ने की छापामारी

R News Manch

बलियाः वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जहां सरकार सख्त है, वहीं बलिया में वन्य जीवों के अंग के कारोबार की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस की मदद से वन्य विभाग ने बलिया नगर में छापामारी किया और हिरण की सींग और बाघ की हड्डी समेत अनेक वन्य जीवों के अंग बरामद किए गए है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
शेर का नाखून, हिरण की सिंग, बाघ की हड्डी, बिल्ली का खाल भी बरामद
बलिया नगर के एक जड़ीबूटी कारोबारी के यहां पुलिस की छापामारी सें हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके से जड़ी बुटी के दुकान से असली वन्य जीवों से जुड़ी अनेक अंग बरामद किया है। इसमें भारी मात्रा में शेर का नाखून, हिरण की सींग, बाघ की हड्डी, बिल्ली का खाल बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद अन्य ठिकानों पर भी छापामारी की तैयारी में लगी है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *