big breakingक्राइमबलिया

हर कोई हैरान, बदमाशों ने क्यूं कुचला सर!

रहस्य सुलझाने में उलझी पुलिस, आधी रात को भीमपुरा थाना क्षेत्र में हुई घटना

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी गांव के पास कुशहा मौजा में डेरे पर सोए चंद्रभान चैहान 55 वर्ष का मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने किसी भारी हथियार से सर कूचल दिया और निकल भागे। जिनका चिंताजनक हालत में बुधवार को वाराणसी में इलाज चल रहा है। पुलिस भी इस हमले के रहस्य को सुलझाने में उलझ सी गई है। चंद्रभान चैहान गांव में लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम से देर रात घर लौटने के बाद अपने मुर्गीफार्म स्थित डेरा पर सोने चले गए। उसी कार्यक्रम से आधी रात के बाद एक बजे उनका पुत्र डेरा पर सोने पहुंचे। जहां उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। बेड पर उसके पिता खून से लथपथ बेहोश पड़े हुए थे। जिसके बाद चीख पुकार मच गई और अन्य परिजन भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के बाद उन्हें तत्काल मऊ अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में बुधवार को उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर हर कोई हैरान है कि आखिर बदमाशों ने व्यक्ति का सर क्यूं कुचला!


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *