big breakingबलिया

नहीं रहे वशिष्ठ मंत्री जी, बेल्थरारोड में शोक की लहर

एक छत के नीचे करते थे चार पीढ़ी के 56 सदस्यों का देखभाल

R News Manch

बलियाः वरिष्ठ समाजसेवी और कारोबारी वशिष्ठ प्रसाद गुप्ता उर्फ मंत्री जी अब नहीं रहे। 75 वर्ष की अवस्था में उनका शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया। अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मऊ के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद बेल्थरारोड में शोक की लहर दौड़ गई।
अब सुनी हो गई मंत्री जी की गली!
वैश्य समाज के सर्वमान्य नेता वशिष्ठ मंत्री जी के नाम से बेल्थरारोड नगर में चर्चित मंत्री जी की गली भी अब सुनी पड़ गई। मंत्री जी के निधन की खबर मिलते ही पूरा नगर शोक में डूब गया। समाज के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी और 60-70 के दशक में तीखे तेवर के लिए चर्चित वशिष्ठ प्रसाद गुप्ता मंत्री जी के निर्णय को हर कोई सहर्ष स्वीकार कर लेता था। बेल्थरारोड में उनके आवास वाले गली यहां मंत्री जी की गली के नाम से चर्चित है।
नहीं रहे 56 सदस्यों वाले चार पीढ़ी को लेकर चलने वाले वशिष्ठ मंत्री जी
एकल समाज के बढ़ते प्रचलन के बावजूद वे संयुक्त परिवार की अवधारणा को जीवंत रखने में भरोसा करते थे। यही कारण है कि समाज को एक धागे में पिरोने के साथ ही वे अपने परिवार को भी अंतिम सांस तक संयुक्त परिवार के रुप में बांधे रखे। उनके आंगन में एक छत के नीचे करीब 56 सदस्यों वाली तीन पीढ़ियों से खिलखिलाता परिवार आज भी एकसाथ रहता है। उनके अन्य भाई अमर मद्धेशिया, हरिद्वार मद्धेशिया और दो पुत्र कृष्णा गुप्ता एवं आलोक गुप्ता संग पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
शोक में डूबे नगरवासी, नगरपंचायत चेयरमैन ने जताया गहरा शोक
मंत्री जी के अंत समय में भी साथ रहे नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने गहरा शोक जताया है। नपं चेयरमैन के पिता जयचंद गुप्ता ने भी मंत्री जी के निधन को अपने जीवन की अपूरणीय क्षति बताया। सुरेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, डा. अरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार पप्पू, माखन मद्धेशिया, मोहन मद्धेशिया, प्रहलाद गुप्ता, विजय मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया समेत अनेक नगरवासियों ने मंत्री जी के निधन पर गहरा दुख जताया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *