
बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना पुलिस ने कुण्डैल में अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आज से उसकी जांच शुरु कर दी। कुण्डैल निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा अश्लील हरकत करने के मामले में तीसरे दिन पुलिस ने धीरज कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पीडिता के भाई ने लिखित शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी के गिरफ्तारी हेतु छापामारी भी किया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सका है।



