क्राइमबलिया

पत्नी बच्चे संग जा रहे नशेड़ी बाइक चालक ने एम्बुलेंस में मारी टक्कर

बाइक चालक समेत चार जख्मी

R News Manch

बलियाः यूपी के बलिया जनपद में उभांव थाना के बभनियांव गांव के पास पत्नी बच्चे के साथ जा रहे नशे में द्युत बाइक चालक ने रविवार की शाम एक एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में चंदन कुमार (26), उसकी पत्नी तारा देवी 24 वर्ष, शिवानी कुमारी 7 वर्ष और चार माह का नवजात बच्चा सभी बनकरा गांव निवासी शामिल है। चंदन का एक पैर टूट गया है, जबकि उसकी पत्नी के चेहरे में गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के तत्काल सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में डाक्टरों ने घायल पति पत्नी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक चंदन नशे में द्युत था और पत्नी, बच्चों को लेकर अपने घर जा रहा था। इस बीच बभनियांव गांव के पास खड़ी एम्बुलेंस में पीछे से टक्कर मार दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *