big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊ

पंचतत्व में विलीन हुए जयचंद्र गुप्ता

शव यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के निवर्तमान नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता के पिता जयचंद्र प्रसाद गुप्ता सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। स्थानीय तुर्तीपार घाट पर सरयू किनारे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र मनोज गुप्ता ने दिया। 80 वर्ष की अवस्था में रविवार को उनका निधन हो गया था। इसके पूर्व नगर के मालगोदम रोड स्थित आवास से विशाल शव यात्रा निकला। जो नगर के रेलवे चौराहा, मुख्य नगर, तीनमुहानी, चौकियां मोड़ से उभांव होते हुए तुर्तीपार पहुंचा। शोकाकुल पुत्र अरुण कुमार पप्पू, दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गणेश गुप्ता, अंकित, अंशु, मोहित को ढांढस बंधाने वालों की भीड़ लगी रही। शव यात्रा में मधुबन चेयरमैन शंकर मद्धेशिया, उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्रा, ईओ ब्रजेश गुप्ता, भाजपा नेता छट्ठू राम, सतीश गुप्ता, राममनोहर गांधी, सतीश अंजय, जेई हरिप्रताप प्रजापति, मृत्युंजय गुप्ता, सज्जन आर्य, पिक्कू सिंह, इन्नू सिंह, दीपक सिंह, रमाशंकर यादव बाउल, अनिल राजभर, विनोद सेहरा, अमरजीत चौधरी, मिंटू गुप्ता , आलोक गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, सतीश राव अंजय, रणजीत कुशवाहा, जगदीश जायसवाल, नन्हें सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, पूर्व चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता फौजी, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, अवधेश भाई, कालिका गुप्ता, आदित्य सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, पंकज मोदी, सज्जन आर्य, पिक्की वर्मा, गुड्डू जायसवाल, जगदीश जायसवाल, विनय प्रकाश डेविड, राजेश वर्मा, अशोक सिंह, झुनझुन यादव, घनश्याम गुप्ता, हुकुमचंद्र जायसवाल, कृष्णा, मोहन मद्धेशिया, संतोष , दिलीप मद्धेशिया, संजय गुप्ता, धर्मनाथ गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में नगरवासी और सभी दल के लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *