big breakingबलिया

बाइक सायरन के साथ पुलिस ने की मार्शल पेट्रोलिंग

इंस्पेक्टर की अगुवाई में पूरे नगर और गांवों का पुलिस ने किया भ्रमण

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में बाइक सायरन के साथ पुलिस ने रविवार को मार्शल पेट्रोलिंग की। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्रा की अगुवाई में दर्जनों बाइक पर पुलिस की टीम उभांव थाना से चैकियां मोड़, तीनमुहानी होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान नगर में अचानक पुलिस गाड़ी के सायरन सुन हड़कंप मच गया। मार्शल पेट्रोलिंग में बाइक पर सवार सभी पुलिसकर्मी हेलमेट पहने हुए थे। पुलिस ने मार्शल पेट्रोलिंग के दौरान होली पर्व को लेकर बावलियों से सख्ती से निपटने संदेश दिए। बाइक से मार्शल पेट्रोलिंग में उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्रा के साथ चैकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर राकेश सिंह, एसआई राजेश कुमार, सिपाही विकास कन्नौजिया, अमित पटेल, जनार्दन चैधरी, राम सिंह, अंकुर कुमार, त्रिलोकी भारती समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इसके पूर्व शनिवार को पीएसीबलों के साथ उभांव थाना पुलिस ने बेल्थरारोड नगर में रुट मार्च किया। होली पूर्व नगर में सुरक्षा के प्रति आमजन को आश्वस्त करने और बवालियों के बीच सख्त संदेश देने के लिए उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बलों ने नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों में फ्लैग मार्च किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *